कर्मवाद एवं अवतारवाद की ही तरह गीता में गुणवाद तथा अद्वैतवाद की भी बात आई है। इनके संबंध में भी गीता का वर्णन अत्यंत सरस, विलक्षण एवं हृदयग्राही है। यों तो यह बात भी गीता की अपनी नहीं है। गुणवाद दरअसल वेदांत, सांख्य और योगदर्शनों की चीज है। ये तीनों ही दर्शन इस सिद्धांत को मानते हैं कि सत्त्व, रज और तम इन तीन ही गुणों का पसारा, परिणाम या विकास यह समूचा संसार है - यह सारी भौतिक दुनिया है। इसी तरह अद्वैतवाद भी वेदांत दर्शन का मौलिक सिद्धांत है। वह समस्त दर्शन इसी अद्वैतवाद के प्रतिपादन में ही तैयार हुआ है। वेदांत ने गुणवाद को भी अद्वैतवाद की पुष्टि में ही लगाया है - उसने उसी का प्रतिपादन किया है। फिर ये दोनों ही चीजें गीता की निजी होंगी कैसी? लेकिन इनके वर्णन, विश्लेषण, विवेचन और निरूपण का जो गीता का ढंग है वही उसका अपना है, निराला है। यही कारण है कि गीता ने इन पर भी अपनी छाप आखिर लगाई दी है।

Comments
हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़े। यहाँ आप अन्य रचनाकरों से मिल सकते है। telegram channel

Books related to गीताधर्म और मार्क्सवाद


जगातील अद्भूत रहस्ये
गांवाकडच्या गोष्टी
कल्पनारम्य कथा भाग २
स्मृतिचित्रे
भूते पकडणारा  तात्या नाव्ही
वैचारिक मुक्ती
दीपावली
तुम्हाला तुमची स्वतःची ओळख करुन घ्यायचीय का?
वास्तूशास्त्र
छोटे बच्चों  के लिए -अस्सी घाट की कविताएँ
सुभाषित माला
महाभारत सत्य की मिथ्य?
इच्छापूर्ती शाबरी मंत्र
पारसमणी
भारतीय पारंपरिक खेल