इसके आगे खादी की प्रगति किस प्रकार हुई, इसकी वर्णन इन प्रकरणों मे नही किया जा सकता। कौन-कौन सी वस्तुएँ जनता के सामने किस प्रकार आयी, यह बता देने के बाद उनके इतिहास मे उतरना इन प्रकरणो का क्षेत्र नही है। उतरने पर उन विषयो की अलग पुस्तक तैयार हो सकती है। यहाँ तो मै इतना ही बताना चाहता हूँ कि सत्य की शोध करते हुए कुछ वस्तुएँ मेरे जीवन मे एक के बाद एक किस प्रकार अनायास आती गयी।

अतएव मै मानता हूँ कि अब असहयोग के विषय मे थोडा कहने का समय आ गया है। खिलाफत के बारे मे अलीभाइयो का जबरदस्त आन्दोलन तो चल ही रहा था। मरहूम मौलाना अब्दुलबारी वगैरा उलेमाओं के साथ इस विषय की खूब चर्चाये हुई। इस बारे मे विवेचन हुआ कि मुसलमान शान्ति को, अहिंसा को, कहाँ तक पाल सकते है। आखिर तय हुआ कि अमुक हद तक युक्ति के रूप मे उसका पालन करने मे कोई एतराज नही हो सकता , और अगर किसी ने एक बार अहिंसा की प्रतिज्ञा की है, तो वह उसे पालने के लिए बँधा हुआ है। आखिर खिलाफत परिषद मे असहयोग का प्रस्ताव पेश हुआ और बड़ी चर्चा के बाद वह मंजूर हुआ। मुझे याद है कि एक बार इलाहाबाग मे इसके लिए सारी रात सभा चलती रही थी। हकीम साहब को शान्तिमय असहयोग का शक्यका के विषय मे शंका थी। किन्तु उनकी शंका दूर होने पर वे उसमे सम्मिलित हुए और उनकी सहायता अमूल्य सिद्ध हुई।

इसके बाद गुजरात मे परिषद हुई। उसमे मैने असहयोग का प्रस्ताव रखा। उसमे विरोध करनेवालो की पहली दलील यह थी कि जब तक कांग्रेस असहयोग का प्रस्ताव स्वीकार न करे, तब तक प्रान्तीय परिषदो को यह प्रस्ताव पास करने का अधिकार नही है। मैने सुझाया कि प्रान्तीय परिषदे पीछे कदम नही हटा सकती , लेकिन आगे कदम बढाने का अधिकार तो सब शाखा-संस्थाओ को है। यही नही, बल्कि उनमे हिम्मत हो तो ऐसा करना उनका धर्म है। इससे मुख्य संस्था का गौरव बढता है। असहयोग के गुण-दोष पर अच्छी और मीठी चर्चा हुई। मत गिने गये और विशाल बहुमत से असहयोग का प्रस्ताव पास हुआ। इस प्रस्ताव को पास कराने मे अब्बास तैयबजी और वल्लभभाई पटेल का बड़ा हाथ रहा। अब्बास साहब सभापति थे और उनका झुकाव असहयोग के प्रस्ताव की तरफ ही था।

कांग्रेस की महासमति ने इस प्रश्न पर विचार करने के लिए कांग्रेस का एक विशेष अधिवेशन सन् 1920 के सितम्बर महीने मे कलकत्ते मे करने का निश्चय किया। तैयारियाँ बहुत बड़े पैमाने पर थी। लाला लाजपतराय सभापति चुने गये थे। बम्बई से खिलाफत स्पेशल और कांग्रेस स्पेशल रवाना हुई। कलकत्ते मे सदस्यो और दर्शको का बहुत बड़ा समुदाय इकट्ठा हुआ।

मौलाना शौकतअली के कहने पर मैने असहयोक के प्रस्ताव का मसविदा रेलगाड़ी मे तैयार किया। आज तक मेरे मसविदो मे 'शान्तिमय' शब्द प्रायः नही आता था। मै अपने भाषण मे इस शब्द का उपयोग करता था। सिर्फ मुसलमान भाइयो की सभा मे 'शान्तिमय' शब्द से मुझे जो समझाना था वह मै समझा नही पाता था। इसलिए मैने मौलाना अबुलकलाम आजाद से दूसरा शब्द माँगा। उन्होने 'बाअमन' शब्द दिया और असहयोग के लिए 'तर्के मवालत' शब्द सुझाया।

इस तरह अभी गुजराती मे, हिन्दी मे , हिन्दुस्तानी मे असहयोग की भाषा मेरे दिमाग मे बन रही थी कि इतने मे ऊपर लिखे अनुसार कांग्रेस के लिए प्रस्ताव का मसविदा तैयार करने का काम मेरे हाथ मे आया। प्रस्ताव मे 'शान्तिमय' शब्द लिखना रह गया। मैने प्रस्ताव रेलगाडी मे ही मौलाना शौकतअली को दे दिया। रात मे मुझे ख्याल आया कि मुख्य शब्द 'शान्तिमय' तो छूट गया है। मैने महादेव को दौड़ाया और कहलवाया कि छापते समय प्रस्ताव मे 'शान्तिमय' शब्द बढ़ा ले। मेरा कुछ ऐसा ख्याल है कि शब्द बढाने से पहले सी प्रस्ताव छप चुका था। विषय-विचारिणी समिति की बैठक उसी रात थी। अतएव उसमे उक्त शब्द मुझे बाद में बढवाना पड़ा था। मैने देखा कि यदि मै प्रस्ताव के साथ तैयार न होता , तो बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता।

मेरी स्थिति दयनीय थी। मै नही जानता था कि कौन प्रस्ताव का विरोध करेगा और कौन प्रस्ताव का समर्थन करेगा। लालाजी के रुख के विषय मे मै कुछ न जानता था। तपे-तपाये अनुभवी योद्धा कलकत्ते मे उपस्थित हुए थे। विदुषी एनी बेसेंट, पं. मालवीयजी , श्री विजयराधवाचार्य, पं. मोतीलालजी , देशबन्धु आदि उनमे थे।

मेरे प्रस्ताव मे खिलाफत और पंजाब के अन्याय को ध्यान मे रखकर ही असहयोग की बात कही गयी थी। पर श्री विजयराधवाचार्य को इसमे कोई दिलचस्पी मालूम न हुई। उन्होने कहा, 'यदि असहयोग ही कराना है , तो अमुक अन्याय के लिए ही क्यो किया ? स्वराज्य का अभाव बड़े -से - बडा अन्याय है। अतएव उसके लिए असहयोग किया जा सकता है।' मोतीलालजी भी स्वराज्य की माँग को प्रस्ताव मे दाखिल कराना चाहते थे। मैने तुरन्त ही इस सूचना को स्वीकार कर लिया और प्रस्ताव मे स्वराज्य की माँग भी सम्मिलित कर ली। विस्तृत, गंभीर और कुछ तींखी चर्चाओ के बाद असहयोग का प्रस्ताव पास हुआ। मोती लाल जी उसमे सबसे पहले सम्मिलित हुए। मेरे साथ हुई उनकी मीठी चर्चा मुझे अभी तक याद है। उन्होने कुछ शाब्दिक परिवर्तन सुझाये थे , जिन्हें मैने स्वीकार कर लिया था। देशबन्धु को मना लेने का बीड़ा उन्होने उठाया था। देशबन्धु का हृदय असहयोग के साथ था, पर बुद्धि उनसे कर रही थी कि असहयोग को जनता ग्रहण नही करेगी। देशबन्धु और लालाजी ने असहयोग के प्रस्ताव को पूरी तरह तो नागपुर मे स्वीकार किया। इस विशेष अवसर पर लोकमान्य की अनुपस्थिति मेरे लिए बहुत दुःखदायक सिद्ध हुई। आज भी मेरा मत है कि वे जीवित होते , तो कलकत्ते की घटना का स्वागत करते। पर वैसा न होता और वे विरोध करते, तो भी मुझे अच्छा ही लगता। मुझे उससे कुछ सीखने को मिलता। उनके साथ मेरे मतभेद सदा ही रहे , पर वे सब मीठे थे। उन्होंने मुझे हमेशा यह मानने का मौका दिया था कि हमारे बीच निकट का सम्बन्ध है। यह लिखते समय उनके स्वर्गवास का चित्र मेरे सामने खड़ा हो रहा है। मेरे साथी पटवर्धन ने आधी रात को मुझे टेलीफोन पर उनके अवसान का समाचार दिया था। उसी समय मैने साथियो से कहा था, 'मेरे पास एक बड़ा सहारा था, जो आज टूट गया।' उस समय असहयोग का आन्दोलन पूरे जोर से चल रहा था। मै उनसे उत्साह और प्रेरणा पाने की आशा रखता था। अन्त मे जब असहयोग पूरी तरह मूर्तिमंत हुआ , तब उसके प्रति उनका रुख क्या रहा होता सो तो भगवान जाने, पर इतना मै जानता हूँ कि राष्ट्र के इतिहास की उस महत्त्वपूर्ण घड़ी मे उनकी उपस्थिति का अभाव सब को खटक रहा था।

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel