निधि वन

वैसे तो इस स्थान को सब लोग रात को छोड़ देते हैं लेकिन ऐसा कहा जाता है की जो कभी रात को यहाँ ठहर जाए तो वह पागल हो जाता है | करीब 10 साल पहले ऐसा ही एक कृष्ण भक्त जिद करके निधि वन में रुक गया था | जब सुबह लोगों ने उसे ढूँढा तो वह मूर्छित पड़ा था | होश में आने पर लोगों ने देखा की उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था  |इसके इलावा निधि वन में आप पाएंगे पागल बाबा की समाधी | उन्होनें भी रास लीला देखने की कोशिश की थी | लेकिन वह भी पागल हो गए थे | क्यूंकि वह कृष्ण के इतने बड़े भक्त थे इसलिए उनकी वही पर समाधी बना दी गयी |

Comments
हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़े। यहाँ आप अन्य रचनाकरों से मिल सकते है। telegram channel