परमाणु बम के बारे में आज सभी जानते हैं। यह कितना खतरनाक है यह भी सभी जानते हैं। आधुनिक काल में इस बम के आविष्कार हैं- जे. रॉबर्ट ओपनहाइमर। रॉबर्ट के नेतृत्व में 1939 से 1945 कई वैज्ञानिकों ने काम किया और 16 जुलाई 1945 को इसका पहला परीक्षण किया गया।
 
हालांकि परमाणु सिद्धांत और अस्त्र के जनक जॉन डाल्टन को माना जाता है, लेकिन उनसे भी 2500 वर्ष पर ऋषि कणाद ने वेदों वे लिखे सूत्रों के आधार पर परमाणु सिद्धांत के बारे में जानकारी दे दी थी | भारतीय इतिहास में ऋषि कणाद को परमाणुशास्त्र का जनक माना जाता है। कणाद प्रभास तीर्थ में रहते थे।
 
विख्यात इतिहासज्ञ टीएन कोलेब्रुक ने लिखा है कि अणुशास्त्र में आचार्य कणाद तथा अन्य भारतीय शास्त्री यूरोपीय वैज्ञानिकों की तुलना में ज्यादा विख्यात थे।

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel