एक बार अकबर बादशाह ने बीरबल से शान से कहा, बीरबल! हमारी जनता बेहद ईमानदार है और हमें कितना बहुत प्यार करती है

बीरबल ने तुरन्त उत्तर दिया, ’‘बादशाह सलामत! आपके राज्य में कोई भी पूरी तरह ईमानदार नहीं है, न ही वो आपसे ज्यादा प्यार करती है।"

‘‘यह तुम क्या कह रहे हो बीरबल?

"मैं अपनी बात को साबित कर सकता हूं बादशाह सलामत!’‘

‘‘ठीक है, तुम हमें साबित करके दिखाओ’‘ बादशाह अकबर बोले

बीरबल ने नगर में ढिंढोरा पिटवा दिया कि बादशाह सलामत एक भोज करने जा रहे हैं। उसके लिए सारी प्रजा से अनुरोध है कि कल सुबह दिन निकलने से पहले हर आदमी एक-एक लोटा दूध डाल दे। कडाहे रखवा दिये गये हैं। उनमें हर आदमी दूध डाल जाये। हर आदमी ने यही सोचा कि जहां इतना दूध इकट्ठा होगा, वहां उसके एक लोटे पानी का क्या पता चलेगा? अत: हर आदमी कड़ाहों में पानी डाल गया।

सुबह जब अकबर ने उन कड़ाही को देखा जिनमें जनता से दूध डालने को कहा गया था, तो दंग रह गये। उन कड़ाहों में तो केवल सफेद पानी था। अकबर को वस्तुस्थिति का पता चल गया।

Comments
हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़े। यहाँ आप अन्य रचनाकरों से मिल सकते है। telegram channel

Books related to अकबर बीरबल


मुगल-ए-आजम
कौटुंबिक प्रेमकथा भाग १
बौद्धसंघाचा परिचय
मोहम्मद आयशाचे शापित जहाज
बुद्ध, धर्म आणि संघ
गौतम बुद्ध
महाभारतातील विस्मृतीत गेलेल्या कथा
इन्फिनिटी
ओघळ काजळमायेचे
दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी
आपणच विजयी होऊया
मृत्यूच्या घट्ट मिठीत
गावांतल्या गजाली
खेळ संपला
किनारा