इस युगल जोड़े ने 1963 से 1998 तक करीब 653 हिंदी फिल्मों में संगीत दिया |उनकी पहली सफल फिल्म रही पारसमणि जो आज भी अपने गाने “हँसता हुआ नूरानी चहरा” के लिए मशहूर है |उनकी किशोर कुमार से काफी घनिष्ट मित्रता थी जिस कारण किशोर ने करीब 402 गाने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए गए थे |हांलाकि वह पाश्चात्य और भारतीय संगीत शैली दोनों का इस्तेमाल करते थे पर उन्हें उनकी संगीत में अनूठे प्रयागों के लिए जाना जाता है | उनकी फिल्म क़र्ज़ का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ और उसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्म फेयर पुरुस्कार भी दिया गया |

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel