अपनी पत्नी के सामने हर रोज़ प्यार ज़ाहिर करना | प्यार का मतलब पांच सितारा रेस्टोरेंट में खाना या खूबसूरत जगहों का  सफ़र करना नहीं है | ये साधारण चीज़ें ही सबसे ज्यादा मायने रखती हैं | 

हांलाकि खूबसूरत जगहों की सैर और ज़िन्दगी के अन्य कीमती पल बहुत अहम् होते हैं लेकिन जो छोटी छोटी साधारण सी चीज़ें आप करते हैं उससे आपकी पत्नी को ज्यादा ख़ुशी मिलती है | अपनी पत्नी को हर रोज़ प्यार और इज्ज़त दें और उसे याद दिलाएं की क्यूँ आप उसकी पसंदों में से सबसे उत्तम हैं | यह हैं १० सुझाव हर रोज़ प्यार जताने के | याद रखें , खुश पत्नी ,खुश ज़िन्दगी |

जब भी किसी से उसकी पहचान कराएं तो एक तारीफ़ का जुमला इस्तेमाल करें 

ऐसा कुछ कहना की “में आपको अपनी खूबसूरत पत्नी से मिलाना चाहता हूँ” या “ये है मेरी जीवन साथी” उसको जितना आप सोचते हैं उससे ज्यादा खुश कर देता है | सार्वजानिक तौर पर अगर आप उसे जीवन संगिनी का दर्जा देते हैं तो आप इस बात को साबित करते हैं की आप उससे कितना प्यार करते हैं |

जब भी उससे मिलें उसे गले लगायें 

दिन के अंत में जब आप दफ्तर की जंग लड़कर आयें और बच्चों से भी परेशान हो चुके हों तो प्यार से उसे गले लगायें | उसे ऐसे दिखाएं की आपको उसकी कमी पूरे दिन महसूस हुई और अब  उससे फिर मिलकर कितने प्रसन्न हैं | एक किस भी कोई नुकसान नहीं करेगी |

उससे पूछें आप कैसे मदद कर सकते हैं 

अगर आप ऐसा अचानक करेंगे तो उसे लगेगा की इसमें आपकी कोई मंशा छुपी है | उससे बड़े विनम्र भाव से पूछें की आप कैसे उसका हाथ बंटा उसका बोझ कम कर सकते हैं | ये इशारा न सिर्फ घर के काम में दिखाएं बल्कि उसकी भावनात्मक और आध्यात्मिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भी करें | कई बार उसे सिर्फ कोई सुनने वाला चाहिए | 

 • उसे फिल्म का चयन करने दें 

या अगर आप खेल खेलने की सोच रहे हों तो उसे चुनाव करने दें | उसे ये मालूम होना चाहिए की इस शादी में उसकी राय भी अहम् है | इन साधारण चुनावों में अदला बदली करने से आपको बड़े विकल्पों को चुनने के समय समझौता नहीं करना पड़ेगा | 

उसे जल्दी माफ़ कर दें 
क्या वो आपका खाना रखना भूल गयी या गलती से उससे टीवी का रिमोट टूट गया है | तो क्या हुआ , वह भी तो आखिर एक इंसान है ,है ना? जो कुछ वह सही करती है उसके साथ साथ उसे उसकी गलतियों के लिए भी माफ़ कर दिया कीजिये | आखिर में आप भी तो सम्पूर्ण नहीं हैं !

सबके सामने उसका हाथ पकडें 
कुछ औरतों को प्यार की सार्वजानिक अभिव्यक्ति अच्छी  नहीं लगती , लेकिन जब ज़रुरत हो आगे बढ़कर उसका हाथ थाम लें | इस विश्वास के साथ की आपको गर्व है की वह आपकी है , वह थोडा और खुश महसूस करेंगी |

उन्हें प्रेम पत्र लिखें 
आपको शायर बनने की ज़रुरत नहीं है ; यहाँ पर सबसे अहम है आपकी भावना | बात करें उन चीज़ों की जो आपको उनमें अच्छी लगती हैं ; हँसते वक़्त उनका नाक को सिकोड़ना या कैसे वह ज़िन्दगी की हर छोटी चीज़ में ख़ुशी ढूंढती हैं | आप इन पत्रों को उनके पर्स में , या तकिये के नीचे या कहीं और छुपा सकते हैं | वह बहुत प्रसन्न होंगी और आपके इन शब्दों को सालों तक मन में बसा के रखेंगी | 

उनके लिए दरवाज़ा खोलें 
शिष्टता अभी मरी नहीं है | दरवाज़ा खोलना अपनी पत्नी का ख्याल रखने का सभ्य तरीका है |वह शायद बचपन से राजकुमारी बनना चाहती हो | उसके राजकुमार बनिए |

एक डेट नाईट के लिए वक़्त निकालें 
आजकल की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में , बच्चों , काम ,समाज , परिवार और धार्मिक जिम्मेदारियों में फंसना स्वाभाविक है | हफ्ते में एक रात अपने दोनों के लिए निर्धारित कर लें | वह महंगा होना ज़रूरी नहीं है | उसे ऐसे रिझाने की कोशिश करें जैसे आप शादी से पहले करते थे | 

उसे उड़ने दें 
उसके जीवन साथी के तौर पर आप ही उसके सपने पूरे करने में उसकी मदद कर सकते हैं | 








Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel