विशेषज्ञों को स्पष्ट रूप से नहीं पता की ऐसा कैसे होता है , और क्या वाकई में वायरस इसके लिए ज़िम्मेदार है |
ये संभावना की ज़ीका वायरस मिक्रोसफली - असामान्य रूप से छोटे सिर और क्षतिग्रस्त दिमाग- का कारण है अक्टूबर में सामने आई जब उत्तरी ब्राज़ील के डॉक्टरों ने नवजातों में इस बीमारी में वृद्धि देखी |
ऐसा भी हो सकता है की अन्य कारक , जैसे साथ साथ अन्य वायरस से संक्रमण , इस बढ़त के ज़िम्मेदार हों ; जांचकर्ताओं को शायद ऐसा पता चले की ज़ीका वायरस मुख्य कारण नहीं है , लेकिन अभी उपलब्ध परिस्थिति साक्ष्य इसी तरफ इशारा कर रहे हैं | 
ये अभी नहीं मालूम है की ब्राज़ील के प्रकोप में मिक्रोसफली कितना शामिल है | हर साल ब्राज़ील में ३ लाख बच्चों का जन्म होता है | आम तौर पर मिक्रोसफली के १५० केस सामने आते हैं , पर ब्राज़ील के मुताबिक अभी वह करीबन ४००० मामलों  की जांच कर रहा है | ये भी है की लोगों को संभावित स्वास्थ्य संकट की चेतावनी दी जाये तो सूचित मामलों में बढोतरी हो जाती है |

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel