शनि जिस वाहन पर सवार हो किसी राशी में प्रवेश करते हैं उससे ये निर्धारित होता है की जातक के जीवन पर उसका क्या असर  होने वाला है |जिसके भी जीवन में शनि प्रवेश करने वाला हो उसको चाहिए की वह अपने जन्म के नक्षत्र की संख्या और शनि के राशी के बदलने की तिथि को जोड़ कर 9 से भाग कर दे |जो संख्या आएगी उससे वाहन निर्धारित हो जायेगा |इसके इलावा आपशनि के राशि प्रवेश करने की तिथि संख्या+ ऩक्षत्र संख्या +वार संख्या +नाम का प्रथम अक्षर संख्या इन सब को जोड़कर 9 से भाग कर दें | इससे सो संख्या आपको मिलेगी वह  शनि के वाहन की संख्या होगी |अगर अंत में संख्या 0 बचे तो उसे 9 की तरह समझना चाहिए |

शेष संख्या 1 होने पर शनि का वाहन गधा होता है।
शेष सँख्या 2 होने पर शनि का वाहन घोड़ा होता है।
शेष सँख्या 3 होने पर शनि का वाहन हाथी होता है।
शेष सँख्या 4 होने पर शनि का वाहन भैंसा होता है।
शेष सँख्या 5 होने पर शनि का वाहन सिंह होता है।
शेष सँख्या 6 होने पर शनि का वाहन सियार होता है।
शेष सँख्या 7 होने पर शनि का वाहन कौआ होता है।
शेष सँख्या 8 होने पर शनि का वाहन मोर होता है।
शेष सँख्या 9 होने पर शनि का वाहन हँस होता है।

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel