वो रामायण तो दिखा गये, 
पर खुद राम ना बन सके|
वो राम वनवास तो दिखा गये, 
पर खुद वनवास (कष्ट) काट ना सके|

वो रावण वध तो दिखा गये, 
पर खुद के रावण को जला ना सके|
वो सीता की अग्निपरीक्षा तो ले गये 
पर आज की सीता को बचा ना सके|

वो राम राज्य की खुशहाली तो दिखा गये,
पर खुद के राज्य को खुशहाल ना बना सके|

वो राम का देशप्रेम तो दिखा गये, 
पर खुद देशप्रेम का मर्म ना समझ सके|

करते रहे वो राम राज्य की बातें, 
पर राज्य की नींव (मजदूर) को भी बचा ना सके।

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel